150 बेड के नवीन अस्पताल का निर्माण अक्टूबर 2026 में पूरा करने का रखे लक्ष्य

सतना।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सतना जिला अस्पताल में बनने वाले 150 बेडेड नवीन हास्पीटल के भवन का निर्माण समयावधि से पूर्व अक्टूबर 2026 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित कर तेजी से गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। संबंधित वरिष्ठ अधिकारी कार्य की निरंतर मानीटरिंग भी करें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जिला अस्पताल से लेकर उप स्वास्थ्य केन्द्र तक स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार कर मातृ-मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर कम करने के लगातार प्रयास करें। उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री शुक्ल शुक्रवार को सतना में जिला अस्पताल सहित मैहर और सतना जिले भर की स्वास्थ्य संस्थाओं की उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद सतना गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, बालेन्द्र गौतम, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी, डीन मेडीकल कॉलेज डॉ. एसपी गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला सहित वरिष्ठ मेडीकल आफीसर्स, पीआईयू के अधिकारी भी उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय सतना के परिसर में 32 करोड 54 लाख 97 हजार रूपये की लागत से बनने वाले 150 बेडेड हास्पीटल के एकीकृत भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने पीआईयू और एजेंसी को निर्देशित किया कि अतिशीघ्र ड्राइंग, डिजाइन एप्रूव कराकर निर्माण कार्य शुरू कराये। विभाग और सुपरवीजन अथारिटी शेडयूल बनाकर दिसम्बर 2026 की तय समयवधि के पूर्व अक्टूबर 2026 में निर्माण कार्य पूर्ण कराने सतत निगरानी करें। पीआईयू के अधिकारियों ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में 32 करोड 54 लाख 97 हजार रूपये की लागत से 100 बिस्तरीय वार्ड, 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हास्पीटल ब्लाक (सीसीएचबी) एवं एन्टीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) के एकीकृत भवन का निर्माण किया जायेगा। निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग (भवन) द्वारा दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना है।

Next Post

पेयजल चोरी करते मोटर-पंप जब्त 

Fri Oct 24 , 2025
सीहोर। अल्प वर्षा के कारण खाली रह गए जलाशयों की जलराशि को शहरवासियों की प्यास बुझाने के लिए संरक्षित किया गया है, लेकिन पेयजल की सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही के चलते किसान जलस्त्रोतों में पंप लगाकर पलेवा करने के लिए पानी चुरा रहे हैं, जिससे जलस्तर दिनों दिन […]

You May Like

मनोरंजन