राशिफल-पंचांग : 02 फरवरी 2026

पंचांग 02 फरवरी 2026:-

रा.मि. 13 संवत् 2082 फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा चन्द्रवासरे रात 2/32, आश्लेषा नक्षत्रे रात 11/36, आयुष्मान योगे प्रात: 8/1 तदुपरि सौभाग्य योगे रातअंत 5/54, बालव करणे सू.उ. 6/33, सू.अ. 5/27, चन्द्रचार कर्क रात 11/36 से सिंह, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 02 फरवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में स्त्री पक्ष से नवीन समाचार की प्राप्ति होगी, सुख प्राप्त होगा, नवीन मित्र से भेंट होगी, व्यापार के क्षेत्र में यात्रा की रूपरेखा बनेगी, वर्ष के प्रारंभ में शासन सत्ता का लाभ प्राप्त होगा, शिक्षा में रूचि रहेगी, मित्रों एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा, वर्ष के अन्त में भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना पडेगा, व्यर्थ के विवाद एवं मतभेद बढेंगे.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, शिक्षा में रूचि रहेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद हो सकता हे, शिक्षा में व्यवधान के कारण मानसिक परेशानी होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को मित्र एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा, व्यापार के क्षेत्र में लाभ का योग है,मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्र से भेंट होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना होगा.

———————————————————

आज का भविष्य- सोमवार 02 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्पष्टवादी, परोपकारी, दार्शनिक प्रवृत्ति का होगा, अपने कार्य में निपुण होगा, नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी रहेगी, सूक्ष्मदर्शी और दूरगामी होगा, अपने उद्देश्यों के प्रति तत्पर रहेगा.

———————————————————

मेष- स्वास्थ्य में सुधार होगा, साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं, आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक कार्यों में उत्साह बना रहेगा.

वृषभ- कुछ लोग आपको अंधेरे में रखकर नुकसान कर सकते हैं, प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी, राजनैतिक कार्यों में रूचि एवं लगन रहेगी, अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी.

मिथुन- मित्र की मदद से बिखरे कार्य समेटने में सफल होंगे, राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा, धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि रहेगी, कामकाज में बाधायें आयेंगी और दूर होंगी.

कर्क- सूझबूझ से आगे बढ़ें सफलता मिलेगी, युवाओं को कामकाज में सफलता का योग है, वाद विवाद को टालें, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, उदर विकार से कष्ट होगा.

सिंह- सपने पूरा करने का संभव है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, पारिवारिक सुख एवं सहयोग रहेगा, व्यवसाय में अनपेक्षित आगन्तुकों का समागम होगा.

कन्या- आत्मविश्वास की कमी से बड़ा फैसला लेने से बचेंगें, अपनी कार्य योजना को गुप्त रखें, गुप्त शत्रुओं से सतर्कता वांछनीय, प्रयासों का लाभ मिलेगा.

तुला- बीती बातों को भूलकर कार्य करें, सफलता मिलेगी, स्वजनों एवं प्रयासों में इच्छित कार्य पूर्ण होगा, अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा.

वृश्चिक- धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी, सुख साधनों में वृद्धि होगी, अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा, अनावश्यक खर्च बढ़ेगा.

धनु- रूका धन मिलने का योग है, जिम्मेदारी का कार्य बनेगा, कारोबारी यात्रा सफल रहेगी, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

मकर- आत्मविश्वास से अपनी बात कहें, राह आसान होगी, अपने सामान की सुरक्षा व्यवस्था स्वयं करना हितकर रहेगा, मनोविकारों से मुक्ति मिलेगी, दाम्पत्य सुख रहेगा.

कुम्भ- कानूनी मामले में सावधानी से निर्णय की जरूरत है, खोया विश्वास फिर से मिलेगा, विवादास्पद मामलों को टालना हितकर रहेगा, पूज्य व्यक्ति की सलाह लेें.

मीन- विरोधी खुलकर आलोचना करेंगे, सोच समझकर पूंजी निवेश करें, कार्य की अधिकता से थकान महसूस होगी, महिला जाति की सलाह लेना तिकर रहेगा.

———————————————————

व्यापार-भविष्य:

फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, चना, कपास, सन, वस्त्र, तांबा के भाव में तेजी होगी, अन्य वस्तुओं में हल्की तेजी की लाईन रहेगी. भाग्यांक 2512 है.

———————————————————

Next Post

हैप्पी क्लब के कार्यक्रम में दिखी बॉलीवुड की झलक

Mon Feb 2 , 2026
जबलपुर: हैप्पी क्लब द्वारा हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2026 का क्लब का पहला आयोजन था। इस कार्यक्रम की थीम ‘बॉलीवुड कार्निवल रखी गई थी, जिसमें जबलपुर की महिलाओं ने बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों के रूप में साज-सज्जा कर भाग लिया। कार्यक्रम में कोई रेखा, कोई […]

You May Like