मंदसौर-सीतामऊ मार्ग पर 211 ग्राम एमडी जब्त, एक गिरफ्तार

मंदसौर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदसौर-सीतामऊ मार्ग पर कार्रवाई करते हुए 211 ग्राम अवैध एमडी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

CBN को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों की टीम ने 5 अगस्त को मंदसौर-सीतामऊ मार्ग पर ग्राम अरणिया निजामुद्दीन के समीप संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के फ्रंट वाइजर के अंदर छिपाकर रखा प्लास्टिक बैग मिला, जिसमें 0.211 किलोग्राम अवैध एमडी बरामद हुई।

CBN अधिकारियों ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद मादक पदार्थ एवं मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।

CBN ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों से संबंधित संदिग्ध गतिविधियों की सूचना CBN को दें।

Next Post

एसबीआई जबेरा में कियोस्क संचालकों की बैठक, आरबीआई मानकों के पालन और सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Thu Aug 6 , 2026
  जबेरा/दमोह।भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की जबेरा शाखा में एलडीएम हेमंत कुमार व शाखा प्रबंधक अभिषेक रंजन की उपस्थिति में कियोस्क (सीएसपी) संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी कियोस्क संचालकों को अधिक से […]

You May Like