
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने तीन शातिर चोरों समेत एक ईनामी लुुटेरे को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 13 लाख रुपये के जप्त किए गए है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ ने कंट्रोल रूम में खुलासा करते हुए बताया कि पकड़ गए चोरों में रीनू जाटव उर्फ राहुल अंडा पिता अन्नी लाल जाटव 34 वर्ष निवासी डबल फाटक थाना देहात जिला नर्मदापुरम पर पूर्व से 28 अपराध और गोपी किशन धुर्वे पिता बादामी लाल धुर्वे उमे 30 वर्ष निवासी पत्ती बाजार ईरानी डेरे के पास थाना इटारसी जिला नर्मदापुरम पर पूर्व से 16 अपराध दर्ज है। जिनके कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 8 लाख रूपये के जप्त किए गए है । इसके अलावा सूरज चौधरी पिता सुरेश उर्फ नाटी 25 वर्ष निवासी. बाबाटोला थाना हनुमानताल, शक्ति उर्फ राहुल चौधरी पिता बाबू लाल चौधरी 20 वर्ष निवासी बाबा टोला हनुमान मन्दिर हनुमानताल को भी दबोचा गया जिनके कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 5 लाख रूपये के जप्त किए गए। लूट का ईनामी आरोपी संकेत राठौर पिता स्व. गनेश राठौर 24 वर्ष निवासी. सब्जी मंडी लटकारी का पड़ाव थाना लार्डगंज को भी दबोचा गया जिसके कब्जेसे घटना में प्रयुक्त एक्सिस एवं मोबाईल जप्त की गई है।
