अचानक चक्कर आकर गिरे व्यक्ति की मौत

नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चल्दू में धनगर समाज के 38 वर्षीय ईश्वर पुत्र सत्यनारायण की मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार शाम को ईश्वर देवरा के पास अपने पशु चरा रहे थे। वह देवरा परिसर में पड़े कचरे को जला रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया। जिसके बाद वह जलते हुए कचरे में गिर गए। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत ईश्वर को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Post

मनासा में मंदिर भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

Wed Jun 4 , 2025
नीमच। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन में शासन संधारित मंदिरों की भूमियों का संरक्षण किया जा रहा है। इसी कम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपखण्ड मनासा पवन बारिया के मार्गदर्शन में तहसीलदार मनासा मुकेश निगम द्वारा न्यायालयीन प्रकरण में गठित दल द्वारा लक्ष्मीनारायण मंदिर बरथून की स्थित शासन संधारित भूमि […]

You May Like