इंदौर:राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक युवक से गाड़ी की कीमत पूछने के विवाद मंा मारपीट का मामला दर्ज हुआ है. फरियादी शरद माखीजा ने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर की रात व्हाट्सऐप पर एक आल्टो कार एमपी 09 सीएस 1194 की फोटो भेजकर उसकी कीमत पूछी थी. उन्होंने कार की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई थी. इसी बात को लेकर अगले दिन सुबह 9.15 बजे उसे रेती मंडी चौराहा, डीमार्ट के पास सुलभ कॉम्प्लेक्स पर मिलने के लिए बुलाया.
यहां अंकित शिवहरे और उसका साथी शनि सरदार मिले. दोनों ने कीमत को लेकर अपशब्द कहे. विरोध करने पर अंकित ने शरद को थप्पड़ और मुक्कों से पीटा, जबकि शनि ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया. मारपीट के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
