
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ईरानी वार्ताकारों को अलग और अजीब करार दिया।
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौते के लिए अमेरिका के सामने गिड़गिड़ा रहा है, क्योंकि सैन्य रूप से वह बेहद कमजोर स्थिति में है और उसके पास वापसी का कोई ठोस मौका नहीं बचा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ईरान सार्वजनिक तौर पर यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वह केवल अमेरिकी प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, जिसे ट्रंप ने गलत बताया।
अपने बयान में ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे जल्द ही गंभीरता दिखानी होगी, वरना हालात ऐसे मोड़ पर पहुंच सकते हैं जहां से वापसी संभव नहीं होगी और इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे।
