शोरूम कर्मचारी निकला 2.5 करोड़ की चोरी का मास्टरमाइंड, 48 घंटे में गिरफ्तार

इंदौर: लसूडिया थाना पुलिस ने कार शोरूम में हुई करीब 2.5 करोड़ रुपये की चोरी का 48 घंटे में खुलासा कर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से सोने का छत्र, हीरे जड़ा मुकुट, चांदी के सिक्के, आईफोन व बाइक बरामद की गई है।17 जून को पटेल मोटर्स शोरूम के ऑपरेशन मैनेजर सुरेंद्र चौधरी ने केबिन से आईफोन, सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही लक्की बोरासी (19) निवासी बड़ी ग्वालटोली को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शोरूम में सफाई का काम करता था और मौके का फायदा उठाकर केबिन से आईफोन व लॉकर में रखे खोडियार माता मंदिर का सोने का छत्र और हीरे जड़ा मुकुट चोरी कर लिया। आरोपी ने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात करना कबूला।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2.5 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल रिमांड लेकर उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया जाएगा

Next Post

SIMI से लेकर ISIS तक, भोपाल से जुड़े आतंकियों के तार; जांच में जुटीं देश की बड़ी एजेंसियां

Sat Jun 20 , 2026
भोपाल:झीलों की नगरी भोपाल अब सिर्फ अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए नहीं, बल्कि आतंकी मामलों में सामने आ रहे कनेक्शनों को लेकर भी चर्चा में है। भोपाल केंद्रीय जेल में 71 आतंकी मामलों के आरोपी बंद हैं, जिनमें SIMI, ISIS, PFI, JMB, हिज्ब उत तहरीर और सूफा जैसे प्रतिबंधित […]

You May Like