भीषण सड़क हादसे में खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे दो युवकों की मौत; चार घायल

ग्वालियर। ग्वालियर से झांसी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरा के नजदीक एक ओवरलोड लोडिंग वाहन को ओवरटेक करते समय स्कॉर्पियो कार पलट गई. कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए. स्कॉर्पियो सवार लोग झांसी से खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने जा रहे थे. कार अच्छी स्पीड में थी, तभी स्कॉर्पियो ने लोडिंग वाहन को ओवरटेक किया. इससे कार अचनाक अनियंत्रित हो गई और पलट गई, जिससे कार सवार लोग उसी में फंस गए. आसपास के लोगों और अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी. घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इनमें से सिद्धार्थ गुप्ता और शुभम नामदेव की मौत हो चुकी थी. वहीं, मनीष उर्फ पप्पू यादव, अभिषेक यादव, राजा अली और शक्ति राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए.

Next Post

पमरे में हुए तबादले 

Tue Sep 2 , 2025
जबलपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा मंगलवार को अचानक परिचालन विभाग में बड़े बदलाव किये हैं। इसमें जबलपुर, भोपाल व कोटा के स्टेशन डायरेक्टर का तबादला कर दिया गया। इनके स्थान पर हाल ही में विभागीय पदोन्नति से ग्रुप अधिकारियों को मौका दिया गया है। जबलपुर स्टेशन के डायरेक्टर संजय शर्मा को […]

You May Like