पमरे में हुए तबादले 

जबलपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा मंगलवार को अचानक परिचालन विभाग में बड़े बदलाव किये हैं। इसमें जबलपुर, भोपाल व कोटा के स्टेशन डायरेक्टर का तबादला कर दिया गया। इनके स्थान पर हाल ही में विभागीय पदोन्नति से ग्रुप अधिकारियों को मौका दिया गया है। जबलपुर स्टेशन के डायरेक्टर संजय शर्मा को जबलपुर रेल मंडल के एसीएम (गुड्स) के पद पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि प्रमोशन पाये किशोर कुमार दीवारे को जबलपुर स्टेशन डायरेक्टर के पद पर पोस्टिंग की गई है।

पमरे ने किशोर कुमार दीवारे चीफ कंट्रोलर जबलपुर को एलजीएस कोटा से एओएम में प्रमोशन के बाद जबलपुर स्टेशन डायरेक्टर नरेंद्र सिंह एसएस मैहर को एलजीएस कोटा से एओएम में प्रमोशन के बाद एरिया आफीसर सतना, विष्णु कुमार प्रजापति चीफ मूवमेंट इंस्पेक्टर जबलपुर को एलजीएस कोटा से एओएम में प्रमोशन के बाद एटीएम (गुड्स) पमरे मुख्यालय, जबलपुर हंसराज बैरवा एसएस कोटा को एलजीएस कोटा से एओएम में प्रमोशन के बाद  एटीएम गुड्स, हेडक्वार्टर जबलपुर, जगन्नाथ मीणा एसएस पिपरिया को एलजीएस कोटा से एओएम में प्रमोशन के बाद  एरिया आफीसर इटारसी, बाबूलाल मीणा कंट्रोलर कोटा को एलजीएस कोटा से एओएम में प्रमोशन के बाद  स्टेशन डायरेक्टर भोपाल बनाया गया है। सी. कृष्ण कुमार सीएचसी जबलपुर को एलजीएस कोटा से एओएम में प्रमोशन के बाद  स्टेशन डायरेक्टर कोटा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Next Post

132 केव्ही लाइन से हाईवा टकराया

Tue Sep 2 , 2025
जबलपुर। माढोताल थाना अंतर्गत विद्यासागर कॉलोनी में नयागांव -माढोताल ट्रांसमिशन 132 के व्ही लाइन से हाईवा टकरा गया। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। माढोताल थाना प्रभारी नितेश दोहरे ने बताया कि विद्यासागर कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार हाईवा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और विद्युत […]

You May Like