पिछले 50 वर्षों से हर माह 24 को लग रहा निःशुल्क नेत्र शिविर, हजारों जरूरतमंदों को मिल रही रोशनी

दमोह, मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है, इसी उद्देश्य को साकार करते हुए श्री सद्गुरु सेवा संस्थान, चित्रकूट और श्री देव जागेश्वर नाथ जी मंदिर ट्रस्ट, बांदकपुर के संयुक्त तत्वावधान में पिछले लगभग 50 वर्षों से प्रत्येक माह की 24 तारीख को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर में हजारों जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण, परामर्श और उपचार की सुविधा दी जाती है। शिविर की पूरी व्यवस्था श्री देव जागेश्वर नाथ जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा की जाती है। चिकित्सकों के ठहरने, मरीजों व परिजनों के विश्राम, स्वच्छ पेयजल, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक पंडित श्री रामकृपाल पाठक ने बताया कि मंदिर केवल पूजा का केंद्र नहीं, बल्कि समाज सेवा का भी प्रमुख माध्यम है। प्रवक्ता आचार्य पंडित रवि शास्त्री ने कहा कि शिविर में किसी भी वर्ग, जाति या धर्म का व्यक्ति आकर आंखों की जांच करा सकता है। जिन मरीजों को मोतियाबिंद या अन्य रोगों के कारण ऑपरेशन की जरूरत होती है, उनका संपूर्ण उपचार श्री सद्गुरु सेवा संस्थान, चित्रकूट द्वारा पूर्णतः निःशुल्क कराया जाता है। ऐसे मरीजों को संस्थान की निःशुल्क बस से चित्रकूट ले जाकर ऑपरेशन के बाद पुनः बांदकपुर सुरक्षित वापस लाया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में मरीजों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।

उन्होंने बताया कि शिविर में दमोह जिले सहित आसपास के गांवों और अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। कई लोगों के लिए यह शिविर वरदान साबित हो रहा है।

मंदिर ट्रस्ट ने अपील की है कि जिन लोगों को आंखों की समस्या, धुंधला दिखाई देना या मोतियाबिंद की शिकायत हो, वे प्रत्येक माह की 24 तारीख को लगने वाले इस निःशुल्क नेत्र शिविर में अवश्य पहुंचें और सेवा का लाभ उठाएं।

Next Post

24 घंटे में प्रातः 8 बजे तक 30.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Fri Jul 24 , 2026
आलीराजपुर, आलीराजपुर जिले में बीते 24 घंटे में प्रातः 08 बजे तक 30.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार वर्षा में आलीराजपुर में 43.0 मि.मी., जोबट में 22.2 मि.मी., उदयगढ़ में 37.3 मि.मी., चन्द्रशेखर आजाद नगर में 14.4 मि.मी., कट्ठीवाड़ा में 60.0 मि.मी. तथा सोण्डवा में 4.3 मि.मी. वर्षा […]

You May Like