ऑस्ट्रेलिया से आने वाले चीन के यात्रियों को न्यूजीलैंड में वीज़ा छूट की सुविधा

वेलिंगटन, 15 जून (वार्ता) न्यूजीलैंड सरकार ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया से यात्रा करने वाले चीन के नागरिकों के लिए वीज़ा छूट नीति की घोषणा की।

इमिग्रेशन न्यूज़ीलैंड के अनुसार नवंबर 2025 से ऑस्ट्रेलिया में वैध वीजा रखने वाले चीन के पासपोर्ट धारकों को वीज़ा के बजाय न्यूज़ीलैंड इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल अथॉरिटी (एनजेडईटीए) के जरिये तीन महीने तक न्यूजीलैंड आने की अनुमति दी जायेगी।

यह छूट केवल ऑस्ट्रेलिया में रुकने वाले चीन के नागरिकों के लिए है, आवागमन करने वाले यात्रियों पर लागू नहीं होगी। आवेदकों को अभी भी एनजेडईटीए के लिए मानदंड पूरा करना होगा। आज वीज़ा छूट की घोषणा 12 महीने के लिए एक परीक्षण नीति है जिसका उद्देश्य चीनी पर्यटकों के लिए न्यूजीलैंड को अधिक आकर्षक बनाना है।

Next Post

यूएई के राष्ट्रपति ने पश्चिमी एशिया में तनाव पर फ्रांस और इटली के नेताओं से चर्चा की

Sun Jun 15 , 2025
अबू धाबी, 15 जून (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पश्चिमी एशिया में हाल के घटनाक्रमों, खासकर ईरान पर इजरायली हमलों के बाद स्थिति पर चर्चा करने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ अलग-अलग […]

You May Like