हाथ कचरा गाडी के पहिये गायब, पल्लियों के सहारे कचरा उठा रही महिला सफाईकर्मी

सुसनेर। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हुआ जिसने न सिर्फ स्वच्छता अभियान, बल्कि नगर परिषद की भी पोल खोलकर रख दी. इस वीडियो में एक महिला सफाई कर्मचारी पल्लियों के सहारे कचरे को उस पर इकठठा करके उस उसके खींचते हुए नजर आ रही है. इस वीडियो के जरिए नगरवासियों ने बताया की महिला सफाई कर्मचारी मुन्नीबाई को वार्ड क्रमांक 9 के सब्जी मंडी क्षेत्र व अन्य जगहो पर सफाई करने व कचरा फेंकने के लिए जो हाथ कचरा गाडी दी गई थी उसके पहिये गायब है इसलिए पिछले कई दिनों से मुन्नी बाई पल्लियों के सहारे कचरा फेंकने का काम कर रही है.

आपको बता दें की नगर परिषद के द्वारा बीते साल 40 के लगभग हाथ कचरा गाडिया खरीदी गई, जिसमें भ्रष्टाचार का आरोप भी 23 अगस्त को एवं कांग्रेस पार्षद के द्वारा रेस्ट हाऊस पर प्रेसवार्ता में लगाया गया था. जिसमें बताया गया था कि नगर परिषद के द्वारा 40 हाथ कचरा गाडिया खरीदी गई थी जिसकी बाजार में कीमत 2500 से 3 हजार रूपये के लगभग है, किन्तु इन्हें 9000 रूपये के मान से खरीदा गया है. उसके बाद भाजपा की नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया 24 अगस्त को कांग्रेस में शामिल हो गई. जबकि प्रेसवार्ता से 2 दिन पहले भाजपा कांग्रेस के 12 पार्षदो ने अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु एडीएम आरपी वर्मा को आवेदन पत्र सौंपा था. अध्यक्ष के कांग्रेस में शामिल होने के बाद ही एक और जहां अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर संस्पेंस अभी तक बरकरा है तो वही रविवार को वायरल हुए इस वीडियो ने एक बार फिर से नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों पर सवालिया निशान खडे कर दिए हैं.

इनका कहना है

मुझे इस संबंध में आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है. नगर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर परिषद की है. किसी महिला की कचरा गाडी क्षतिग्रस्त हो गई है तो उसको ठीक करवाया जाएगा.

ओपी नागर, सीएमओ, नगर परिषद सुसनेर

Next Post

पटवारी पर हमले की कांग्रेस ने की निंदा कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Sun Aug 31 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने रविवार को रतलाम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर हुए कथित हमले की कड़ी निंदा करते हुए राज्य की भाजपा सरकार को कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह हमला लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है और प्रदेश की जनता […]

You May Like