निकला धुआं का गुब्बार, क्षेत्र में मचा हडक़ंप
जबलपुर: नौदरा ब्रिज के पास पर खाली पड़ी जगह पर खड़े दो मोबाइल टॉयलेट पर अचानक से आग भडक़ उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुआं का गुब्बार उठने लगा। जिसको देखते ही क्षेत्र में हडक़ंप मच गया और लोगों की भीड़ इक_ी हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3:30 बजे सिविक सेंटर नौदरा ब्रिज के पास मैदान में खड़े दो मोबाइल टॉयलेट में अचानक भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। मैदान में रखे मोबाइल टॉयलेट धू-धू कर जल रहे थे, जिससे घना काला धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।
