सरकार और बोर्ड…भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर पाकिस्तान के कप्तान की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार को लेकर खिलाड़ी सरकार और पीसीबी के फैसले का पालन करेंगे और अन्य मुकाबलों पर फोकस रहेगा।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने साफ किया है कि भारतीय टीम के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले हाई-प्रोफाइल टी20 विश्व कप मुकाबले के बहिष्कार को लेकर खिलाड़ी सरकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के किसी भी फैसले का पूरी तरह पालन करेंगे।

लाहौर से कोलंबो रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में सलमान ने बताया कि यह फैसला उन्हें रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के तुरंत बाद टीम मैनेजर द्वारा सूचित किया गया था। उन्होंने कहा, “हम बोर्ड के साथ अनुबंधित खिलाड़ी हैं और सरकार तथा बोर्ड जो भी फैसला लेंगे, सभी खिलाड़ी उसके साथ खड़े हैं।”

भारत मैच से आगे भी टूर्नामेंट पर फोकस

सलमान ने यह भी स्पष्ट किया कि टी20 विश्व कप सिर्फ भारत के खिलाफ मुकाबले तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम श्रीलंका में अपने बाकी ग्रुप मुकाबलों में पूरा ध्यान लगाएगी और टूर्नामेंट जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। उन्होंने कहा, “हमारे तीन अन्य ग्रुप मैच हैं और हमारा लक्ष्य सभी मुकाबले जीतकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई करना है।”

पूर्व खिलाड़ियों का समर्थन

भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के फैसले को पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का समर्थन मिला है। इनमें शाहिद अफरीदी, मोहम्मद यूसुफ, राशिद लतीफ, मोइन खान, सरफराज अहमद और मोहसिन खान शामिल हैं। राशिद लतीफ ने कहा कि आईसीसी के हालिया रवैये, खासकर बांग्लादेश से जुड़े मामलों और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रभाव को देखते हुए, “किसी को तो सख्त रुख अपनाना ही था।”

 

 

Next Post

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को लगा करारा झटका, मंलिगा का कंधा डिसलोकेट; वर्ल्ड कप से हुआ बाहर!

Tue Feb 3 , 2026
ईशान मलिंगा कंधे की हड्डी खिसकने के कारण मंगलवार को इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 के तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं। इसके साथ वो वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। यह मल्टी नेशनल टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में […]

You May Like