अंग्रेजी शराब दुकान पर लगाया 12,000 का जुर्माना

जबलपुर: नगर निगम की संभागीय एवं स्वास्थ्य टीम ने एक कार्रवाई करते हुए शारदा चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के आसपास फैली गंदगी पर सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम की टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने और गंदगी फैलाने पर दुकान प्रबंधन के खिलाफ 12, 000 का चालान कर जुर्माना वसूला गया।कारवाई के समय दिनेश प्रताप सिंह संभागीय अधिकारी, अनिल बारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अभिषेक मिश्रा साथ ही स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मुस्तैद रही।
लापरवाही पर नगर निगम सख्त
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शराब दुकान के आसपास कचरा और गंदगी फैली हुई थी, जिससे स्थानीय नागरिकों को असुविधा हो रही थी जिस पर अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए न केवल भारी जुर्माना लगाया, बल्कि दुकान संचालकों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में परिसर और उसके आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। दोबारा गलती पाए जाने पर इससे भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

8 माह की बालिका शिवांशी को मिला नया जीवन

Fri Jun 12 , 2026
जबलपुर:राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 8 माह की बालिका शिवांशी यादव को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से सफल एवं नि:शुल्क उपचार का लाभ प्राप्त हुआ है। बच्ची की नारायणा हृदयालय, मुंबई में द्वितीय हृदय सर्जरी भी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। फिर दो सफल हृदय […]

You May Like