जबलपुर:राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 8 माह की बालिका शिवांशी यादव को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से सफल एवं नि:शुल्क उपचार का लाभ प्राप्त हुआ है। बच्ची की नारायणा हृदयालय, मुंबई में द्वितीय हृदय सर्जरी भी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। फिर दो सफल हृदय सर्जरी के बाद बालिका को स्वस्थ जीवन की नई आशा एवं नया जीवन प्राप्त हुआ।
जानकारी के अनुसार
बच्ची की पहली हृदय सर्जरी 4 फरवरी 2026 को नारायणा हृदयालय, मुंबई (महाराष्ट्र) में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूर्णत: नि:शुल्क कराई गई थी।
सुभाष शुक्ला, जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिका शिवांशी यादव, पिता कौशल किशोर यादव, निवासी एल.पी.आर. रोड तिलगवां, मझौली, जिला जबलपुर, गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थी।जिसके बाद उसे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्ची को पुन: नारायणा हृदयालय, मुंबई रेफर किया गया।
परिजनों ने व्यक्त किया आभार
सफल उपचार के बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, जिला कलेक्टर जबलपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जबलपुर, जिला नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम जबलपुर, श्री सुभाष शुक्ला (डी.ई.आई.एम.), नारायणा हृदयालय मुंबई की चिकित्सकीय टीम तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समस्त टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
