महाराष्ट्र में शिरडी हवाई अड्डे से रात्रि उड़ानें शुरू

मुंबई (वार्ता) गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर महाराष्ट्र में शिरडी के हवाई अड्डे से रात्रि उड़ानें आधिकारिक रूप से शुरू हो गयी हैं।

यहां सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार महाराष्ट्र हवाई अड्डा विकास कंपनी (एमएडीसी) और संबंधित नियामक निकायों के प्रयासों से शिरडी के लिए हवाई परिवहन सेवाएं नयी ऊंचाइयों पर पहुंच गयी हैं। इस विस्तार के साथ शिरडी हवाई अड्डे पर प्रतिदिन कुल 11 उड़ानें (22 आवागमन) संचालित होंगी, जिससे प्रतिदिन लगभग 2,200 यात्री सेवा प्राप्त करेंगे।

इस नए चरण से तीर्थयात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ होगा। इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी सेवा में दो नयी उड़ानें जोड़ी है। हैदराबाद-शिरडी-हैदराबाद मार्ग पर 78 यात्रियों की क्षमता वाली एक नियमित उड़ान शुरू की गयी है।

बयान में कहा गया है कि कई एयरलाइनों ने भी शिरडी के लिए और अधिक सेवाएं शुरू करने की इच्छा व्यक्त की है।

Next Post

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद आजीवन नहीं : गुंडू राव

Tue Apr 1 , 2025
बेंगलुरु (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के दिल्ली दौरे के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोमवार को फिर से पुष्टि की कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का पद आजीवन पद नहीं है और पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन स्वाभाविक रूप से होता है। […]

You May Like