
जबलपुर। गढ़ा पुलिस में एक तड़ीपार को जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करते गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि धनंजय चक्रवर्ती पिता बुद्धुलाल चक्रवर्ती 25 वर्ष निवासी शिव किराना के बाजू से शारदा चौक गढ़ा का एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध कई अपराध दर्ज होकर न्यायालय में विचाराधीन है जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने 9 अगस्त 2024 को धनंजय चक्रवर्ती को जिला जबलपुर एवं जबलपुर से लगे सीमावर्ती जिले मण्डला, डिण्डौरी, सिवनी नरसिंहपुर कटनी, दमोह, उमरिया की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए जिलाबदर किया गया था, उक्त आदेश की तामीली करा दी गयी थी । रविवार को जिला बदर आरोपी धनंजय चक्रवर्ती , शारदा चौक के पास खड़ा मिला जिसे घेराबंदी कर पकडा गया।
