भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से 24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में आयोजित प्री-बिड मीटिंग को वर्चुअली संबोधित किया।मुख्यमंत्री ने परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना और प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।
प्री-बिड मीटिंग में परियोजना से जुड़े संभावित निवेशकों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य परियोजना की तकनीकी, वित्तीय और निविदा प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करना रहा। सरकार ने इस परियोजना के माध्यम से 24 घंटे निर्बाध हरित ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
