चश्मीदद गवाह सामने आने के बाद 11 दिन बाद हुई एफआईआर

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत ग्राम कुकरभुका बिनायक बेयर हाऊस के पास सरोंद रोड पर 18 मई को एक सडक़ दुघटना हुई। बाइक की टक्कर से युवक को अंदरूनी चोटें आई। इसके बाद युवक ने घर में ही दम तोड़ दिया। बाद में इस मामलेे का चश्मीदद गवाह सामने आया। इसके बाद मामले की शिकायत थाने में हुई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इसके बाद मर्ग जांच के 11 दिन बाद बुधवार को बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस के मुताबिक मनगुडिया निवासी भूपेन्द्र अहिरवार ने पुलिस को बताया कि बडे पिता का लडका बारेलाल अहिरवार पाटन में सीट कवर की दुकान चलाता था रोजाना की तरह 18 मई को बारेलाल उसकी दुकान ग्राम नुनसर में आया और घर चलने के लिए बोला तो वे अपनी दुकान बंद कर करीब 7 बजे नुनसर से दोनों अपनी अपनी मोटर साईकिल से घर मनगुडिया जाने के लिए निकले थे।

शाम 7.30 बजे दोनों ग्राम कुकरभुका बिनायक बेयर हाऊस के पास सरोंद रोड पर पहुंचे थे कि सामने तरफ से भैंसे रोड पर चली आ रही थी तो बारे लाल ने अपनी मोटर साईकिल को धीमी किया तभी पीछे तरफ से एक मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 20 जेडएम का चालक अपनी मोटर साईकल को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता लाया और सामने जा रहे बारेलाल की मोटर साईकिल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वारेलाल मोटर साईकिल सहित रोड पर गिर गया, जिससे बारेलाल की मोटर साईकिल उसी के ऊपर गिर गयी, गिरने से बारेलाल को सिर , माथे में चोट आई।

पाटन अस्पताल मेंं इलाज के बाद रात में ही बारेलाल को परिजन घर ले गए थे। इसके बाद सुबह उसे पता चला कि बारेलाल को खून की उल्टी हुई और उसकी मौत हो गई। सडक़ दुर्घटना में आई अंदरुनी चोटों के कारण बारेलाल की मौत हुई है। मामले में चश्मदीद गवाहान भूपेन्द्र अहिरवार के बयान लेने के बाद पुलिस ने बुधवार को बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

मानेगांव यात्री प्रतिक्षालय में मिली लाश

Thu May 29 , 2025
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत मानेगांव यात्री प्रतिक्षालय में एक महिला की लाश पड़ी। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि आकाश यादव निवासी ग्राम मंगेली ने सूचना दी कि वे मानेगांव हाईवे रोड के पास यात्री प्रतिक्षालय के बाजू में […]

You May Like