ग्वालियर व्यापार मेले में व्यापारियों पर बारिश कहर बनकर टूटी, व्यापारी धरने पर

ग्वालियर: व्यापार मेले में बारिश के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं। झूला सेक्टर में पानी भरने के कारण मेला बंद रहा, लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है कि समस्या बताने के बाद भी मेला प्रशासन की नींद नहीं टूटी। मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदकरिया ने बताया कि झूला सेक्टर में पानी भरने की जानकारी मेला सचिव को कई बार दी गई, ताकि जल्द से जल्द पानी निकलवाया जा सके और झूले दोबारा शुरू हो सकें।

लेकिन सचिव के पास व्यापारियों के लिए समय ही नहीं था। मजबूर होकर सभी व्यापारी मेला प्राधिकरण के गेट पर धरने पर बैठ गए। जमकर नारेबाजी हुई, लेकिन सचिव ने अपनी कुर्सी से उठना भी जरूरी नहीं समझा। धरने में मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकरिया, अनुज गुर्जर, काली पंडित सहित कई व्यापारी शामिल रहे। व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि झूला सेक्टर से जल्द पानी नहीं निकाला गया, तो मेला व्यापारी संघ दो दिन तक पूरा मेला बंद रखेगा।

Next Post

आर्थिक सर्वेक्षण में जीडीपी वृद्धि दर सात प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान

Thu Jan 29 , 2026
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में गुरुवार को प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण में चालू वित्त वर्ष 2025-26 की आर्थिक वृद्धि दर के सात प्रतिशत से ऊपर और अगले वित्त वर्ष में 6.8 से 7.2 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है […]

You May Like