इंदौर:संभागायुक्त कार्यालय में आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम संभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, डीबीटी, निक्षय मित्र, आयुष्मान भारत योजना, गंभीर कुपोषित बच्चों को संस्थागत प्रबंधन, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना, शिक्षा स्वास्थ्य पूर्ण टीकाकरण तथा अंधत्व निवाराण सहित विभिन्न विभागों की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट देखी और उसकी समीक्षा की.
बैठक में संभागायुक्त ने कहा कि मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन अपने क्षेत्र अंतर्गत जाकर देंखें कि संबंधित अधिकारियों को जो कार्य दिया गया है वे उसे सही तरीके से सम्पादित कर रहे है या नहीं और उन्हें किस प्रकार के सहयोग की आवश्यकता है. बैठक में वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. पूनम गडरिया को निर्देश देते हुए कहा कि जो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन कार्य के प्रति अनुशासनहीनता और लापरवाही बरते उन्हें शोकाज नोटिस जारी करने के साथ उनकी वेतन वृद्धि भी रोकी जाये।
