खकनार पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय हथियार तस्करों को अरेस्ट किया

बुरहानपुर। पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में भावेश दामोदर (38) व विशाल वावरे (25) निवासी सोनाला, बुलढाणा (महाराष्ट्र) शामिल हैं। इनके कब्जे से 2 अवैध देशी पिस्टल (कुल कीमत 40,000 रुपये) और एक पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत 70,000 रुपये) जब्त की गई। थाना खकनार में इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी विशाल पर चोरी, नकबजनी और बलात्कार समेत 5 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। वर्ष 2024 से अब तक अवैध हथियार मामलों में 17 प्रकरण दर्ज कर 126 हथियार बरामद व 43 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Next Post

सड़क निर्माण न होने से नाराज लोगों ने लगाया जाम

Tue Aug 12 , 2025
छतरपुर। सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से पूरी न होने पर मंगलवार सुबह ओरछा रोड थाना क्षेत्र के डिजिटल कॉलेज तिराहे पर लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। यह जाम सुबह लगभग 10:30 बजे से शुरू हुआ, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। ग्राम सौरा निवासी सुरेंद्र कुशवाहा और […]

You May Like