सड़क निर्माण न होने से नाराज लोगों ने लगाया जाम

छतरपुर। सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से पूरी न होने पर मंगलवार सुबह ओरछा रोड थाना क्षेत्र के डिजिटल कॉलेज तिराहे पर लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। यह जाम सुबह लगभग 10:30 बजे से शुरू हुआ, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

ग्राम सौरा निवासी सुरेंद्र कुशवाहा और अन्य लोगों ने बताया कि इलाके में सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। इसके निर्माण के लिए जब का काम बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। इस तरह समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

आक्रोशित लोगों का कहना था कि बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। बच्चों के स्कूल आने-जाने और बीमारों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी हो रही है।

Next Post

सागर में हर घर तिरंगा रैली निकाली गई

Tue Aug 12 , 2025
सागर। शासकीय कन्या महाविद्यालय सागर में प्राचार्य डॉक्टर आनंद तिवारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सरिता जैन द्वारा हर घर तिरंगा पर रैली निकाली गई। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता दी तथा महाविद्यालय के तृतीय चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी सम्मिलित […]

You May Like