
सागर। शासकीय कन्या महाविद्यालय सागर में प्राचार्य डॉक्टर आनंद तिवारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सरिता जैन द्वारा हर घर तिरंगा पर रैली निकाली गई। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता दी तथा महाविद्यालय के तृतीय चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी सम्मिलित हुए।
