प्लाट बेचने के नाम पर 31 लाख हड़पें, ठगी की रकम से 18 लाख में खरीदी फोरव्हीलर

जबलपुर:प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए जालसाज मैनेजर ने 31 लाख रूपए ऐंठ लिए ओर ठगी की रकम से 18 लाख मेें फोरव्हीलर खरीद ली। पाटन पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक संदीप पटेल पिता मुन्नालाल पटेल 38 वर्ष निवासी ग्राम बिनैकी ने लिखित शिकायत की कि उसके पिता गोपीलाल पटेल है जिनके के दो भाई संतोष पटेल, कमल पटेल है।

सम्मिलित जमीन 3.43 एकड ग्राम टिमरी हल्का में है। जिसको बेच दिया था। सभी को हिस्सेदारी के पैसे मिले थे। उसके पैसे पिता के अकाउंट में आये थे। कुछ पैसे कैश मिले थे। इन्ही सब पैसे लेन देन के समय अभिषेक अहलावत, विदित बिल्डिकान प्रायवेट लिमिटेड कंपनी का मैनेजर था, जिससे जमीन बिक्री के संबंध में बातचीत करते करते अभिषेक अहलावत से दोस्ती हो गई थी।

रजिस्ट्री के पैसो के लेन देन के समय अभिषेक ने उसके साथ ही था, उसको सभी पैसो के लेन देन की जानकारी थी कि कितना पैसा खाते में एवं कितना कैश मिला है उस पैसे को देखते ही अभिषेक की नीयत में खोट आ गया था एवं विदित सिग्नेचर के फेज 02 में प्लाट का सौदा 3437250 रूपए में किया था। 13 लाख रूपए नगद, 18 लाख रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।

3100000 लाख रुपये लेने के बाद भी जब अभिषेक अहलावत ने प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की तो उससे अपने पैसे वापस मांगे, तब अभिषेक पहले बोला कि 10-15 दिन में रजिस्ट्री करवा दूंगा लेकिन ऐसा नहीं किया। आरोपी अभिषेक अहलावत पिता स्व विनोद सिंह अहलावत 30 वर्ष निवासी रतन कालोनी ने रकम हड़प ली औr हुडई कंपनी की 18 लाख की फोरव्हीलर खरीद ली है। नुनसर चौकी प्रभारी विपिन तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Post

डॉक्टर को सीने में उठा दर्द, मौत

Fri Aug 29 , 2025
जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ को अचानक सीने में दर्द उठा जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक डॉ. विवेक श्रीवास्तव 57 वर्ष निवासी एच 10 स्वास्तिक विला तिलवारा रोड शास्त्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ थे। शाम […]

You May Like