ब्यावरा में दर्दनाक हादसा: खेत में करंट फैलने से किसान की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छीना

ब्यावरा: लखनवास चौकी क्षेत्र के पांजरी गांव में गुरुवार शाम को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई. 40 साल के दयाराम लोधा जब अपने खेत में खरपतवार नाशक दवा छिड़कने जा रहे थे, तभी खेत के पास लगी बिजली की तारबंदी (फेंसिंग) की चपेट में आ गए.जानकारी के मुताबिक, पांजरी निवासी दयाराम लोधा गुरुवार शाम अपने खेत की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान खेत के आसपास लगे तार में बिजली का करंट दौड़ रहा था.

तार से छूते ही दयाराम को जोरदार झटका लगा और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े. हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्हें फौरन नरसिंहगढ़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया. दयाराम लोधा अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं. वे ही पूरे परिवार का पेट पालते थे.

अवैध तारबंदी को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, खेतों के आसपास इस तरह से खतरनाक और अवैध तरीके से तारबंदी में बिजली दौड़ाने को लेकर ग्रामीणों में भारी गुस्सा है

Next Post

​मानपुरा देव की हरित क्रांति: स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने आधुनिक खेती से बदली गांव की तस्वीर

Fri Jul 24 , 2026
राजगढ़: नरसिंहगढ़ विकासखंड का छोटा-सा ग्राम मानपुरा देव आज ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, सामूहिक प्रयास और आधुनिक खेती का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है. यहां स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए आधुनिक तकनीकों से सब्जी उत्पादन कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं. […]

You May Like