सांभर का शिकार करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। वन परिक्षेत्र कर्थुआ को वन्य प्राणी सांभर का शिकार करने के मामले में बड़ी सफलता मिली है। 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार वन अपराध प्रकरण 26 फरवरी के तहत अवैध शिकार के मामले में वन्य प्राणी सांभर का शिकार करने के आरोप में छ: आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सुखनारायण पिता चन्द्रदत्त खैरवार उम्र 31 वर्ष, रावेन्द्र बैगा पिता रूपशाह बैगा उम्र 34 वर्ष, श्रीराम खैरवार पिता बाबूलाल खैरवार उम्र 68 वर्ष, सहदेव खैरवार पिता भैयालाल खैरवार उम्र 59 वर्ष, शिवकुमार खैरवार पिता मली सिंह खैरवार उम्र 41 वर्ष और हरीदास खैरवार पिता चन्द्रदत्त खैरवार उम्र 45 वर्ष शामिल हैं, जो सभी ग्राम भर्रा और परमा के निवासी हैं। न्यायालय देवसर द्वारा आरोपियों को जिला जेल पचौर भेज दिया गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी कर्थुआ दिव्यांशु सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है।

Next Post

न्यूजीलैंड ने बनाये इंग्लैंड के खिलाफ 159/7

Fri Feb 27 , 2026
कोलंबो, 27 फरवरी (वार्ता) ग्लेन फिलिप्स (39), टिम साइफर्ट (35) और फिन एलेन (29) की शानदार पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने शुक्रवार टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ सात पर 159 रन को स्कोर बनाया। आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का […]

You May Like