कुवैत का दावा, कई अमेरिकी लड़ाकू जहाजों को पहुंचा नुकसान

कुवैत सिटी, 02 मार्च (वार्ता) कुवैत ने कहा है कि अमेरिकी फौज के कई सैन्य विमानों को नुकसान पहुंंचा है लेकिन सभी अमेरिकी सैनिक सुरक्षित हैं।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।

आधिकारिक प्रवक्ता कर्नल साद अल अतवान ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही तलाश और बचाव दल ने फौरन अपना काम शुरू कर दिया। कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और दुर्घटना वाली जगह को खाली कराया जा रहा है।

इस मामले में अधिकारी दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं ।

Next Post

बड़वानी को सौगात: सीएम डॉ यादव ने 2068 करोड़ की दो बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को दी मंजूरी

Mon Mar 2 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बड़वानी के नांगलवाड़ी में सोमवार को हुई नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 269वीं बैठक और नर्मदा नियंत्रण मंडल की 86वीं बैठक में 1 हजार 207 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत की पानसेमल माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना और 860 करोड़ 53 लाख […]

You May Like