भैरूंदा। विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शासकीय महाविद्यालय में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय की तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया तथा एसडीएम के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा.कार्यकर्ताओं ने बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कई सुविधाओं के अभाव एवं विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इन्हीं समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद द्वारा 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. साथ ही अभाविप ने मांग की कि महाविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय विश्वविद्यालय के पोर्टल एवंसभी आधिकारिक ऑनलाइन रिकॉर्ड में भी सही रूप से दर्ज किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को प्रवेश, परीक्षा एवं अन्य ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यों में परेशानी न हो सके.
