दही-हांडी प्रतियोगिता के लिए बांट रहे पीले चावल

आष्टा।श्रीराधा-कृष्ण मंदिर समिति कुम्हारपुरा के तत्वावधान में भाऊबाबा मंदिर चौराहा पर आगामी 4 सितंबर को रात्रि 8 बजे से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर समिति सदस्य व्यवस्थाएं जुटाने में लगे हुए हैं. आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अखलेश राय, विधायक गोपालसिंह इंजीनियर तथा नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. समिति सदस्य मनीष प्रजापति, मोहित प्रजापति, विकास यादव, जयदीप महेश्वरी, आकाश प्रजापति, अर्जुन प्रजापति द्वारा नगरवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीले चावल व आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं.

 

Next Post

वेयर हाउस में अनाज घोटाला का गंभीर आरोप

Wed Sep 2 , 2026
जबलपुर: थाना कुंडम अंतर्गत ग्राम तिलसानी में स्थित वाजपेई वेयर हाउस में सरकारी अनाज की खुलेआम चोरी और भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस गंभीर जनहित के मुद्दे को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने जिला कलेक्टर के नाम अधिकारी को लिखित शिकायत […]

You May Like