वेयर हाउस में अनाज घोटाला का गंभीर आरोप

जबलपुर: थाना कुंडम अंतर्गत ग्राम तिलसानी में स्थित वाजपेई वेयर हाउस में सरकारी अनाज की खुलेआम चोरी और भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस गंभीर जनहित के मुद्दे को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने जिला कलेक्टर के नाम अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायत में कहा गया है कि वेयर हाउस से लगातार अनाज की अवैध निकासी हो रही है। स्टॉक रजिस्टर में हेराफेरी कर शासन को करोड़ों का चूना लगाने की साजिश चल रही है। यह सीधे-सीधे गरीबों के हक पर डाका और शासन की खाद्य सुरक्षा योजना में बड़ा भ्रष्टाचार* है। इस मौके पर सपा नेता आशीष मिश्रा ने कहा कि ये छोटी-मोटी चोरी नहीं, संगठित भ्रष्टाचार है। वेयर हाउस के मालिक, कर्मचारियों और चौकीदार की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है। यदि स्टॉक का भौतिक सत्यापन और सी सी सी कैमरे के फुटेज की जांच हो जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।” आशीष मिश्रा ने चेतावनी दी है कि अगर 7 दिन के अंदर जांच कमेटी नहीं बनी तो समाजवादी पार्टी वेयर हाउस के सामने धरना-प्रदर्शन करेगी।

Next Post

सैटेलाइट सर्वे से किसानों में झगड़ा, बिजली विभाग की मनमानी

Wed Sep 2 , 2026
सीहोर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान अत्यधिक बारिश से खेतों में खराब हुई सोयाबीन की फसल के पौधे लेकर पहुंचे. किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैठकर धरना दिया. राजस्व विभाग के द्वारा सेटेलाइट से कराया जा रहे भूमि सीमांकन को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई गई. पटवारियों […]

You May Like

मनोरंजन