दहेज के लिए मेडिकल नर्स को प्रताडि़त कर रहा ससुराल पक्ष

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी मेडिकल कॉलेज में पदस्थ नर्स को दहेज लोभी दहेज की डिमांड कर प्रताडि़त कर रहे है। पीडि़ता ने तंग आकर थाने में पति, सास, ननद, नंदोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक श्रीमति पुष्पा हदरया 36 वर्ष निवासी शास्त्रीनगर दुर्गा मंदिर के पास तिलवारा ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेडिकल कॉलेज में नर्स के पद पर पदस्थ है।

उसका विवाह रितेश कुशवाहा निवासी रीवा कॉलोनी रामपुर छापर गोरखपुर के साथ 12 जुलाई 24 को सामाजिक रीति रिवाज से हुयी थी शादी के कुछ दिनों बाद पति रितेश एवं सास मुन्नीबाई कुशवाहा, ननद रानू उर्फ वंदना कुशवाहा एवं नंदोई दामोदर कुशवाहा उससे दहेज की मंाग शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति रीतेश दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा, मारपीट की जाने लगी जिसके चलते वे मायके आ गई है ।

Next Post

आगामी समय में मप्र में महिला कांग्रेस का बजेगा डंका, कहा रीना बोरासी ने

Wed Jan 28 , 2026
ग्वालियर:मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा है कि महिला कांग्रेस की ग्वालियर से अच्छी शुरुआत हुई है। वे आज झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रही थी। उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि ग्वालियर शक्ति […]

You May Like