नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आज से होगा आगाज

रीवा, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ किया गया.

यह राज्यव्यापी अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा. शुभारंभ अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम रीवा में पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने मुख्यमंत्री की वर्चुअल बैठक में सहभागिता की. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया. पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह ने कहा कि रीवा पुलिस अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी. जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आमजन, विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा. साथ ही नशा उन्मूलन के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. रीवा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें.

Next Post

अज्ञात बीमारी से विकलांग हो रहे आठ में से दो की मौत

Tue Jul 14 , 2026
रीवा, रीवा जिले के मनगवां क्षेत्र में एक ही परिवार के 8 बच्चे अज्ञात बीमारी की मार झेल रहे थे जिसमें से दो बच्चों की मौत हो गई. तकरीबन डेढ़ वर्ष पूर्व इस मामले को मीडिया के द्वारा जब उजागर किया गया तो स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम […]

You May Like