अजय सिंह राहुल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस का हरित संकल्प, किया पोधरोपण

सीधी: पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस विधानसभा चुरहट द्वारा वृक्षारोपण संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कृष्णदेव सिंह केडी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय शिव विद्यालय प्रांगण एवं नगर परिषद तालाब परिसर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजन, युवा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा हरित, स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण का
संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राहुल भैया के जन्मदिवस को जनहित एवं प्रकृति संरक्षण से जुड़े कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर परिषद उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, कमलेश्वर सिंह, विजय गुप्ता, चंद्रमणि पांडे, पद्माकर सिंह, बृजेश पांडे, सुखनंदन सोनी, यज्ञलाल कोल, राम सिंह, अजय भारती, जगदीश गुप्ता, अहमद रजा, अफजल खान, छोटेलाल नामदेव, प्रवेश सिंह, प्रवीण गुप्ता, उत्सव सिंह टिंकू, संतोष साहू, युवा कांग्रेस ब्लाक चुरहट अध्यक्ष अनिल पटेल, ब्लॉक हनुमानगढ़ अध्यक्ष विपिन सिंह, सूरज साकेत, अनिल गुप्ता, राहुल पांडे, विपिन पटेल, अनुराग सिंह, अमित पांडे, शशांक सिंह जानू, शैलेन्द्र सिंह तनु, शुभम पटेल, सुमित सिंह, विकास पटेल एवं निष्कर्ष सिंह सहित अन्य वरिष्ठजन एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश मनीष लोधी एवं उसका साथी आशीष साहू घायल

Wed Sep 23 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंड़ा एवं विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी ₹30,000 के इनामी बदमाश मनीष लोधी को नोनिया सेसई रोड घाटी थाना मालथौन क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आज बुधवार को सुबह […]

You May Like