
खंडवा। गीत गायन और संगीत के लिए मध्य प्रदेश एक मिसाल है एक और जहां देश के महान गायक हरफन मौला कलाकार किशोर दा ने गीतों के माध्यम से खंडवा का नाम देश विदेश में रोशन किया वही इंदौर में जन्मी जिनके कंठ में साक्षात सरस्वती विराजमान थी ऐसी महान गायिका लता मंगेशकर ने अपनी गायकी विश्व में फैलाई। मन को सुख और शांति प्रदान करने में संगीत की अहम भूमिका है। किशोर दा की नगरी खंडवा में चारों ओर संगीत विराजमान है।
समाजसेवी एवं किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विश्व संगीत दिवस पर प्रथम बार किशोर कुमार स्मारक पर स्वरांजलि कराओके एवं आर्केस्ट्रा ग्रुप खंडवा की ओर से लगातार 12 घंटे गीतों की शानदार प्रस्तुतियां गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई।
