किसान की जहर खाने से मौत

नीमच। जिले के पालराखेड़ा गांव में एक किसान की जहर खाने से मौत हो गई। सरवानिया चौकी क्षेत्र के पालराखेड़ा निवासी 40 वर्षीय जीवन बैरागी ने मंगलवार सुबह अपने घर में जहरीला पदार्थ का सेवन किया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उन्हें नीमच के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मिठुदास बैरागी के पुत्र जीवन खेती और मजदूरी का काम करते थे।

मौत के बाद शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार दोपहर को शव परिजनों को सौंप दिया गया। सरवानिया पुलिस चौकी ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। इसके लिए परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना से पालराखेड़ा गांव में शोक की स्थिति है।

Next Post

मोदी से मिले वांग यी, चीन में एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने का निमंत्रण दिया

Tue Aug 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 अगस्त (वार्ता) चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें चीन में इस महीने के अंत में होने वाले शंघाई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति की ओर से निमंत्रण दिया। चीन के […]

You May Like