ग्वालियर: ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल कमलाराजा अस्पताल में आज दोपहर आग लग गई। दूसरे माले पर स्त्री एवं प्रसूति विभाग में आग लगी है।
प्रसूति वार्ड की गैलरी में एमसीबी में आग लगने से अस्पताल में भगदड़ मच गई।पास के वार्ड की महिला मरीज़ों को भी शिफ्ट किया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।
