देर रात खुला मिला मैकडोनाल्ड्स, प्रबंधन पर केस

इंदौर: देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान एबी रोड राऊ क्षेत्र में स्थित एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट तय समय के बाद भी खुला पाया गया. मौके पर मौजूद प्रबंधन द्वारा न तो संचालन से संबंधित कोई वैध अनुमति प्रस्तुत की जा सकी और न ही कर्मचारियों की सूचना पुलिस थाने में देने से जुड़े दस्तावेज दिखाए जा सके.राऊ थाने के उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि देर रात एबी रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने संचालित मैकडोनाल्ड्स रेस्टोरेंट की जांच की गई.

जांच के दौरान रेस्टोरेंट समयावधि समाप्त होने के बाद भी चालू मिला. पुलिस ने मौके पर मौजूद मैनेजर से खुले रखने का लाइसेंस और अनुमति मांगी, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका. पुलिस ने यह भी पाया कि रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी संबंधित थाने में देना आवश्यक थी, लेकिन इस संबंध में भी कोई सूचना या रिकॉर्ड थाने में जमा नहीं कराया था. मामले में पुलिस ने करण करोले पिता जगन करोले, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बडदिया तहसील महेश्वर जिला खरगोन, हाल निवासी लिम्बोदी इंदौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Next Post

मध्यप्रदेश में 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

Tue Dec 30 , 2025
ग्वालियर: मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए शासकीय अवकाशों की सूची जारी कर दी है। नए कैलेंडर के अनुसार वर्ष भर में सरकारी दफ्तर कुल 238 दिन कार्यरत रहेंगे, जबकि 127 दिन कार्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान कर्मचारियों को शनिवार रविवार के साथ 23 सार्वजनिक अवकाश और 63 ऐच्छिक […]

You May Like