
इंदौर। आज प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लव जिहाद को लेकर लड़कियों को नसीहत दी। अपनी विधानसभा के एक स्कूल में उन्होंने छात्राओं से कहा कि कभी राम , कभी श्याम बन कर लड़के दोस्ती करते हैं और शादी तक पहुंच जाते है। बाद में मालूम पड़ता है कि असल में वो रहमान होता है। इसलिए लड़कों से सोच समझ कर दोस्ती करना चाहिए।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अक्सर अपने बयानों से चर्चा में बने रहते हैं। आज अपनी विधानसभा एक में सरकारी स्कूल में 1 करोड़ 10 लाख के फर्नीचर और अन्य संसाधन भेंट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से कहा कि पहले तो लड़को से दोस्ती नहीं करना चाहिए। फिर बोले कि यदि करना भी है तो सोच समझ कर करना। आज कल राम और श्याम बनकर मुस्लिम लड़के लव जिहाद कर रहे हैं। राम और श्याम बनकर फंसाते है और बाद में रहमान निकलते हैं। इससे बचने की जरूरत है , ये लोग विधर्मी है।
विजयवर्गीय ने छात्राओं से कहा कि इस बार राखी पर भगवान को राखी बांध देना , लेकिन नशा करने वाले भाई को राखी मत बांधना। शर्त रखना कि नशा करना छोड़ोगे तो अगले साल बांधेंगे।
