रंगनाथन के पांच सूत्रों से विद्यार्थियों को कराया परिचित

इछावर। पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एसआर रंगनाथन की जयंती पर महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक विनीत शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सुनीता यादव ने की. श्री शर्मा ने डॉ. रंगनाथन के पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डालते हुए पुस्तकों के वर्गीकरण, पुस्तकालय के नियमों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी. लाइब्रेरियन सुश्री नीता माहोर ने पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डाला. प्राचार्या डॉ. सुनीता यादव ने भी विद्यार्थियों को पुस्तकालय का उपयोग करने और अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने प्रेरित किया. इस अवसर पर डॉ. कलावती, प्रो. सीताराम विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद बेस, प्रो. मीणा, शरद मेश्राम उपस्थित थे.

Next Post

रिजर्व बैंक ने किया वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

Fri Aug 14 , 2026
सारनी। भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नपाध्यक्ष किशोर वर्डे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सीएमओ हितेश शाक्य एवं अन्य विशेष अतिथियों ने किया। सारणी में आयोजन नगर पालिका परिसर के सभा कक्ष में किया गया जिसके संयोजन की भूमिका कमल […]

You May Like