
रीवा।गोविन्दगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. जुलाई माह में आरोपी ने गोविन्दगढ़ पहाड़ के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और उसके बाद से फरार चल रहा था.
फरियादिया थाना आकर रिपोर्ट लेख कराई कि 25 जुलाई 25 को अज्ञात आरोपी व्दारा गोविन्दगढ पहाङ के जंगल मे ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम किया. रिपोर्ट पर थाना गोविन्दगढ मे अपराध धारा 64, 96, 296, 351 (3) बीएऩएस व पास्को एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया था. फरियादिया के व्दारा यह भी बताया गया कि आरोपी से फरियादिया की जान पहचान इस्ट्राग्राम के माध्यम से हुई थी इस कारण फरियादिया को आरोपी का सही नाम पता भी मालूम नही है. प्रकरण मे विवेचना के दौरान पुलिस टीम व्दारा साक्ष्य संकलित कर आरोपी अशोक सिह उर्फ राज सिह राजपूत पिता झल्लू सिह उम्र 27 वर्ष निवासी कंदेला छतरपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. जहा से जेल भेज दिया गया.
