राहुल देव के राज्याभिषेक का भावना राजे ने किया बचाव

दतिया: दतिया राजपरिवार में राज्याभिषेक को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बीते हफ्ते राहुल देव का राज्याभिषेक हुआ। इस पर कुंवर घनश्याम सिंह ने विरोध जताते हुए कई आरोप लगाये थे। हेरिटेज गार्डन में राव राजा जसवंत सिंह जूदेव की पुत्रवधू भावना राजे ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने अपनी शादी के 57 वर्षो के बाद प्रथम बार मीडियो से चर्चा की । भावना राजे ने अपने दामाद राहुल देव जूदेव के तिलकोत्सव पर उठे सवालों का जवाब दिया।

भावना राजे ने कहा कि उन्होंने अपने ससुर की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए और कुल परंपरा के अनुसार अपने दामाद का तिलक किया है। उन्होंने दतिया के कुंवर घनश्याम सिंह जूदेव और अरुणादित्य सिंह जूदेव के बयानों पर सवाल उठाए। भावना राजे ने स्पष्ट किया कि संविधान ने उन्हें अपना नाम रखने का अधिकार दिया है। राज परिवार की मर्यादा के अनुसार महिलाएं सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आतीं लेकिन इस बार भावना राजे ने पहली बार मीडिया से बात की और अपने ही ज्येष्ठ के पुत्र पर सवाल उठाए हैं।

Next Post

खजूरीकलां में ब्लेज गेम्स का अवैध निर्माण ढहाया

Fri Apr 11 , 2025
भोपाल। ननि ने खजुरीकलां स्थित एसओएस बालग्राम के पास ब्लेज गेम्स नामक संस्थान के अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। यह कार्यवाही स्थानीय नागरिकों और एसओएस बालग्राम प्रबंधन द्वारा लगातार शिकायतें दर्ज कराने के बाद की गई.नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने भारी पुलिस बल की […]

You May Like