भारत में यूरेशियन आर्थिक संघ से व्यापार समझौते की बातचीत शुरू की

नई दिल्ली (वार्ता) भारत और यूरेशियन आर्थिक संघ (ईएईयू) ने मॉस्को में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत शुरू करने के लिए संदर्भ शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए।

यूरेशियन आर्थिक संघ में आर्मेनिया, बेलारूस, कज़ाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य और रूसी संघ शामिल हैं।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार वाणिज्य विभाग के अपर सचिव अजय भादू और यूरेशियन आर्थिक आयोग (ईईसी) के व्यापार नीति विभाग के उप निदेशक मिखाइल चेरेकाएव ने इस संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए।

अपनी यात्रा के दौरान, भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री भादू ने ईईसी के व्यापार प्रभारी मंत्री आंद्रेई स्लेपनेव से भी मुलाकात की। वार्ता समूहों के प्रमुखों ने मंत्री महोदय को संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर के साथ प्राप्त हुई उपलब्धि से अवगत कराया और भावी व्यापार समझौते के संगठनात्मक पहलुओं सहित वार्ता प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू करने के लिए अगले कदमों पर चर्चा की।

दोनों पक्षों ने भारत और ईएईयू के बीच बढ़ते व्यापार के कारोबार पर ध्यान दिया, जो 2024 में 69 अरब अमेरिकी डॉलर था और 2023 की तुलना में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 6.5 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर के संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद के साथ, प्रस्तावित एफटीए से भारतीय निर्यातकों के लिए बाजार पहुंच का विस्तार होने, नए क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों में विविधीकरण का समर्थन करने, गैर-बाजार अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को महत्वपूर्ण लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

Next Post

पदोन्नति से भरे जाने वाले पद के लिए नहीं जारी कर सकते सीधी भर्ती: हाईकोर्ट

Thu Aug 21 , 2025
जबलपुर: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल द्वारा डॉक्टरों की भर्ती के लिए जारी विज्ञापन को अवैध करार देते हुए निरस्त कर दिया है। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने दायर याचिका की सुनवाई करते हुए पाया कि स्वायत्तशासी कॉलेज की कार्यकारिणी ने सीधी भर्ती के […]

You May Like