तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

निवास। निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। निवास-मंडला मार्ग पर ग्राम सिंगपुर के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कूली बच्चों सहित लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, टिकारिया थाना क्षेत्र के घुघरी गांव से जबलपुर जा रही यात्री बस में लगभग 40 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी और ग्राम सिंगपुर के पास इमली के पेड़ से टकराकर पलट गई। अचानक हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस और डायल-112 को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार आलोक सोनी, थाना प्रभारी वर्षा पटेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। बताया गया कि हादसे के बाद बस चालक, परिचालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घायल यात्रियों की सूची

इस हादसे में घायल होने वालों में प्रमुख हैं –

शालिनी भवेदी (14) पिता राजकुमार, ग्राम पड़ीतलई

शिववती (30) पति धनलाल, घुघरी

पार्वती (50) पति आपो, घुघरी

आर्यन (2) पिता रामप्रसाद, घुघरी

भूरा सिंह यूइके (45) पिता वरतू सिंह, वनग्राम घुघरी

भाग्यश्री (18) पिता धनलाल, घुघरी

श्यामलाल यादव (42) पिता ध्याली यादव, घुघरी मॉल

परमूलाल यादव (52) पिता हीरालाल, केवलारी

सुकरती बाई (42) पति भूरालाल, केवलारी

गुड्डी बाई (35) पति चरणलाल

भड़की बाई यादव (32) पति परमूलाल, केवलारी

सोनिया बाई (31) पति सुरेश, केवलारी

नन्हेलाल (60) पिता बैसाखीलाल, मसूर घुघरी

हुलकर (62) पिता हनुमत, घुघरी मॉल

इसके अलावा कुछ अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। सभी का उपचार निवास सीएचसी में किया जा रहा है।

Next Post

सेमरिया से रीवा आ रही यात्री बस पलटने से दर्जन भर यात्री घायल

Sat Aug 30 , 2025
रीवा।जिले के चोरहटा थाना अन्तर्गत कुल्लू मोड़ के पास शनिवार की सुबह यात्रियो से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवाल थे, दर्जन भर यात्रियो को चोटे आई है और एक बड़ा हादसा टल गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियो को […]

You May Like