चावल, गेहूं में साप्ताहिक गिरावट; चीनी मजबूत; खाद्य तेल, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव गिर गये। गेहूं में भी नरमी रही। चीनी में मजबूती देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 67 रुपये टूटकर सप्ताहांत पर 3,759 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 14 रुपये गिरकर 2,770 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा 15 रुपये महंगा हुआ और 3,278 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

सप्ताह के दौरान उड़द दाल की औसत कीमत 28 रुपये और मूंग दाल की सात रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल 43 रुपये सस्ती हुई। तुअर दाल और चना दाल की कीमत 13-13 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

बीते सप्ताह मूंगफली तेल औसतन 207 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल की कीमत 125 रुपये और पाम ऑयल की 112 रुपये बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल में 94 रुपये और सरसों तेल में 31 रुपये की मजबूती देखी गयी। वनस्पति पांच रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।

मीठे के बाजार में बीते सप्ताह गुड़ का औसत भाव सात रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। वहीं, चीनी भी 23 रुपये महंगी हुई।

Next Post

अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त: वैंस

Sun Apr 12 , 2026
इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस ने इस्लामाबाद में हुई वार्ता के बाद कहा कि ईरान ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित समझौते की शर्तों को खारिज कर दिया है और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बिना किसी समझौते के वापस लौट रहा है। श्री वैंस ने पत्रकारों से कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल […]

You May Like