223 वारंट तामील, 22 तस्कर गिरफ्तार, 5 चाकूबाज भी पकड़ाए

जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 99 गैर म्यादी वारिटयों एवं 69 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 55 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 लीटर कच्ची, 416 पाव देशी, अंग्रेजी शराब जप्त की गयी है। इसी प्रकार कांबिंग गश्त के दौरान चाकू रखकर घूमते हुए 5 आरोपियों को पकडा जाकर 5 चाकू जप्त किये गये।

Next Post

रक्षाबंधन मनाने गए ठेकेदार के घर 60 लाख की चोरी, 27 तोला सोना, 4 किलो चांदी और 4 लाख नगदी ले गए चो

Sun Aug 30 , 2026
शिवपुरी: फिजिकल थाना क्षेत्र में आज रविवार को एक सूने मकान से करीब 60 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गई। चोर मकान के तीन कमरों के ताले तोड़कर करीब 27 तोला सोना, 4 किलो चांदी और 4 लाख रुपए नकद ले गए।घटना दौलत सिंह होटल […]

You May Like

Play sound