रक्षाबंधन मनाने गए ठेकेदार के घर 60 लाख की चोरी, 27 तोला सोना, 4 किलो चांदी और 4 लाख नगदी ले गए चो

शिवपुरी: फिजिकल थाना क्षेत्र में आज रविवार को एक सूने मकान से करीब 60 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गई। चोर मकान के तीन कमरों के ताले तोड़कर करीब 27 तोला सोना, 4 किलो चांदी और 4 लाख रुपए नकद ले गए।घटना दौलत सिंह होटल के पीछे रहने वाले ठेकेदार मातादीन अग्रवाल के घर की है। वह अपनी पत्नी रश्मि अग्रवाल के साथ रक्षाबंधन के लिए कानपुर स्थित अपनी ससुराल गए थे।

आज रविवार रात दंपती घर लौटे तो मकान के तीन कमरों के गेट के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। जिस कमरे में अलमारी रखी थी, उसका दरवाजा भी टूटा मिला। अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हुई है। रश्मि अग्रवाल के अनुसार, अलमारी में करीब 27 तोला सोने और 4 किलो चांदी के जेवर रखे थे। इसके अलावा घर में 4 लाख रुपए नकद रखे थे।

Next Post

मई-जून का चावल नहीं मिलने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

Sun Aug 30 , 2026
दतिया:जिले के ग्राम भरसूला के ग्रामीणों ने राशन वितरण में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें मई और जून माह का चावल उपलब्ध नहीं कराया गया। वहीं, राशन वितरण से जुड़े […]

You May Like