जबलपुर: खाद्य विभाग की टीम ने रांझी स्थित न्यू बप्पा स्वीट्स पर औचक दबिश देकर अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे दो घरेलू गैस सिलेंडर और भट्टी जब्त की है। दुकान संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार रांझी मुख्य बाजार स्थित न्यू बप्पा स्वीट्स नामक प्रतिष्ठान में लंबे समय से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर टीम ने छापा मारा तो मौके पर घरेलू गैस सिलेंडरों की मदद से बड़ी भट्टी जलाकर मिठाइयां और नमकीन बनाया जा रहा था। इसके बाद टीम ने दो घरेलू गैस सिलेंडर और एक व्यावसायिक भट्टी को विधिवत जब्त कर लिया।
